23.6 C
Jaipur
Saturday, June 21, 2025

येदियुरप्पा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया

Newsयेदियुरप्पा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया

बेंगलुरु, 20 जून (भाषा) वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और लगभग सभी विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया।

येदियुरप्पा ने यह भी घोषणा की कि वह बेंगलुरु में रहने के दौरान प्रतिदिन पार्टी कार्यालय जाएंगे और दोपहर तक वहीं रहेंगे तथा वह हर सप्ताह एक या दो जिलों का दौरा करेंगे, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं के मुद्दों का समाधान करना एवं पार्टी को मजबूत करना है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य में मौजूदा स्थिति गंभीर है और जनता की शिकायतों को सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार का ध्यान केवल प्रचार पर केंद्रित है और उसने विकास को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर ‘‘तुगलक दरबार’’ की तरह काम करने का आरोप लगाया।

भाजपा के अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं होने का जिक्र करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘लेकिन अनुसूचित जातियों और जनजातियों की अनदेखी करते हुए अल्पसंख्यकों का अत्यधिक पक्ष लेना एक अक्षम्य अपराध है। यह सरकार केवल वोट बैंक के लाभ के लिए तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’’

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles