23.6 C
Jaipur
Saturday, June 21, 2025

हरियाणा: मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर

Newsहरियाणा: मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर

अंबाला, 20 जून (भाषा) हरियाणा सरकार में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में शुक्रवार को फ्रैक्चर पाया गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

अंबाला कैंट से 72 वर्षीय विधायक विज को पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय से बाएं पैर के अंगूठे में दर्द हो रहा था।

विज के एक सहयोगी ने कहा, “दर्द बढ़ने पर मंत्री आज (शुक्रवार को) अस्पताल गए, जहां उनके पैर के ‘एक्स-रे’ में फ्रैक्चर पाया गया। फ्रैक्चर वाले हिस्से पर प्लास्टर लगाया गया है और चिकित्सकों ने उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है।”

जून 2020 में अंबाला कैंट स्थित आवास के बाथरूम में नहाते समय फिसलने के बाद विज की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था।

विज, उस समय हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री थे।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles