23.6 C
Jaipur
Saturday, June 21, 2025

हरियाणा: राहुल गांधी ने जिला प्रमुखों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षकों से बात की

Newsहरियाणा: राहुल गांधी ने जिला प्रमुखों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षकों से बात की

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा में पार्टी के जिला प्रमुखों की नियुक्ति की प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की।

सूत्रों ने बताया कि गांधी ने हरियाणा में पार्टी द्वारा नियुक्त जिलावार पर्यवेक्षकों के साथ ऑनलाइन एक बैठक की।

पर्यवेक्षकों को विवादित लोगों के लिए सिफारिशों पर अपनी रिपोर्ट देने का काम सौंपा गया है।

गांधी ने इन पर्यवेक्षकों से उनके सामने आने वाली समस्याओं और कार्यक्रम को कैसे चलाया जा रहा है, इसके बारे में पूछा।

बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद शामिल हुए।

गुजरात के बाद हरियाणा ऐसा दूसरा राज्य है, जहां पार्टी ने संगठन को और अधिक जन-केंद्रित बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से परामर्श के बाद अपने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने की बात कही है।

हरियाणा में इस अभियान को ‘संगठन सृजन अभियान’ नाम दिया गया है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला समितियों और उनके अध्यक्षों को सशक्त बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करना है।

इस अभियान को गुजरात में मोडासा से 15 अप्रैल को प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया था।

राज्य के जिला प्रमुखों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय नौ अप्रैल को अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में लिया गया था।

पर्यवेक्षकों को 30 जून तक जिला कांग्रेस कमेटियों के प्रमुखों पर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

उन्हें प्राथमिकता के क्रम में प्रत्येक जिले के लिए छह नाम देने हैं।

पार्टी ने कहा कि हरियाणा के अलावा, यह कवायद वर्तमान में मध्यप्रदेश में जारी है और इस पूरे देश में दोहराया जाएगा।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles