33.5 C
Jaipur
Saturday, June 21, 2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत की बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात है: गडकरी

Newsअंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत की बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात है: गडकरी

( तस्वीर सहित )

नागपुर, 21 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि दुनिया भर में मनाया जा रहा योग दिवस भारत की बड़ी उपलब्धि और देश के लिए गर्व की बात है।

गडकरी ने नागपुर में यशवंत स्टेडियम में नागपुर नगर निगम, जिला प्रशासन और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गडकरी ने कहा, ‘प्रतिदिन योग करने से स्वास्थ्य को लाभ होगा। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रस्ताव रखा, जिसे दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात है।’

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने योगाभ्यास किया तथा कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली।

भाषा योगेश मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles