32.8 C
Jaipur
Saturday, June 21, 2025

इंदौर में मूंगफली तेल में मांग बढ़िया

इंदौर, 21 जून (भाषा) स्थानीय खाद्य...

इंदौर में चना कांटा, चना दाल के भाव में तेजी

इंदौर, 21 जून (भाषा) स्थानीय संयोगितागंज...

भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर 23 एशियाई चैम्पियनशिप में टीम खिताब जीता

Newsभारतीय महिला पहलवानों ने अंडर 23 एशियाई चैम्पियनशिप में टीम खिताब जीता

वुंग ताऊ (वियतनाम), 21 जून (भाषा) भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण और पांच रजत सहित सभी 10 वर्गों में एक-एक पदक जीतकर टीम खिताब अपने नाम किया।

प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), रीना (55 किग्रा), सृष्टि (68 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। भारत की पांच अन्य पहलवानों ने भी फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन आखिर में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

नेहा शर्मा (57 किग्रा), तन्वी (59 किग्रा), प्रगति (62 किग्रा), शिक्षा (65 किग्रा) और ज्योति बेरवाल (72 किग्रा) ने रजत पदक जीते जबकि हिनाबेन खलीफा (53 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया।

ग्रीको-रोमन शैली में सुमित ने 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि नितेश (97 किग्रा) और अंकित गुलिया (72 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में विक्की ने 97 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि निखिल (61 किग्रा), सुजीत कलकल (65 किग्रा), जयदीप (74 किग्रा), चंद्रमोहन (79 किग्रा) और सचिन (92 किग्रा) भी स्वर्ण पदक के लिए अपना दांव लगाएंगे।

भाषा

पंत

पंत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles