30.3 C
Jaipur
Saturday, June 21, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अनिल विज के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

Newsहरियाणा के मुख्यमंत्री ने अनिल विज के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

चंडीगढ़, 21 जून (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अपने मंत्रिमंडल सहयोगी अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज के बायें पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

मुलाकात के दौरान विज ने सैनी को एक शॉल भेंट की।

विज को करीब एक महीने पहले चोट लगी थी। चोट के बावजूद वह विकास कार्यों की सक्रियता से देखरेख करते रहे तथा चंडीगढ़ स्थित सचिवालय और अन्य स्थानों पर विभागीय बैठकों में भाग लेते रहे।

हालांकि, उन्होंने चिकित्सों की सलाह के अनुसार दवा ली, लेकिन शुक्रवार को दर्द बढ़ने पर एक्स-रे कराया गया, जिसमें उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर का पता चला।

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश

अविनाश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles