28.1 C
Jaipur
Sunday, June 22, 2025

अदला-बदली के तहत यूक्रेन ने कम से कम 20 रूसी सैनिकों के शव प्राप्त किये: जेलेंस्की

Newsअदला-बदली के तहत यूक्रेन ने कम से कम 20 रूसी सैनिकों के शव प्राप्त किये: जेलेंस्की

कीव, 21 जून (एपी) राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच एक-दूसरे को उनके सैनिकों के शव सौंपने की हालिया कवायद के दौरान रूस ने खुद के 20 सैनिकों के शव लौटा दिये।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे घायल युद्धबंदियों और सैनिकों के अवशेषों की बड़ी अदला-बदली करने से जुड़ी मास्को की अव्यवस्था का परिणाम बताया।

जेलेंस्की ने कहा कि हाल ही में हालिया अदलाबदली के दौरान यूक्रेन को जो शव प्राप्त हुए हैं उनमें एक इजराइली नागरिक का भी शव शामिल है।

उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात की, लेकिन शनिवार तक उनकी टिप्पणियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अधिकारियों ने शवों की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अपने नागरिकों की लाशें हम पर फेंक दीं। युद्ध के प्रति, अपने सैनिकों के प्रति उनका यही रवैया है। और यह पहले से ही दस्तावेजों में दर्ज है। कभी-कभी इन शवों पर रूसी पासपोर्ट भी होते हैं।’’

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी पक्ष ने जोर दिया है कि सभी शव यूक्रेनियों के हैं।

पत्रकारों को 20 शव में से किसी एक शव से संबंधित रूसी पासपोर्ट और पहचानपत्र दिखाया गया।

दस्तावेज के अनुसार, वह व्यक्ति मॉस्को क्षेत्र से आया था।

जेलेंस्की को इस बात पर संदेह है कि पुतिन शांति चाहते हैं। इस्तांबुल में प्रत्यक्ष शांति वार्ता का एकमात्र ठोस परिणाम मृत और घायल सैनिकों का आदान-प्रदान है।

यूक्रेन और रूस ने जून में वार्ता के दूसरे दौर के दौरान 6,000-6,000 की संख्या में एक-दूसरे को उनके सैनिकों के शव आदान-प्रदान करने पर सहमति जताई थी।

यूक्रेन को चिंता थी कि संख्या बहुत अधिक थी और दोनों पक्षों के पास फोरेंसिक जांच और मृतकों की पहचान की जांच के लिए पर्याप्त समय नहीं था।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ईरान द्वारा परमाणु हथियार हासिल करने के खिलाफ है, क्योंकि रूस के साथ उसकी सैन्य साझेदारी है। लेकिन उन्होंने इजराइल के हमलों का स्पष्ट रूप से समर्थन व्यक्त करने से परहेज किया।

उन्होंने दोहराया कि मध्य पूर्व में नया युद्ध यूक्रेन को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान ने रूस को हमें मारने के लिए सब कुछ दिया। उन्होंने उन्हें शहीद दिए, उसने उन्हें मिसाइलें दीं और उन्होंने उन्हें लाइसेंस दिए। यह तथ्य कि उनकी उत्पादन क्षमता अब कमजोर हो गई है, हमारे लिए सकारात्मक है। लेकिन कुछ बिंदुओं पर पहले से ही बहुत देर हो चुकी हो सकती है।’’ जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया के साथ रूस के सैन्य सहयोग का भी हवाला दिया।

जेलेंस्की ने उन रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि हाल ही में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में पैट्रियट नामक हवाई रक्षा प्रणाली नष्ट हो गई थी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने शहीद ड्रोन को मार गिराने के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित इंटरसेप्टर का उपयोग करना शुरू कर दिया है और हथियार के उत्पादन को बढ़ाने के लिए जर्मनी से वित्तपोषण की मांग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पश्चिमी भागीदारों को संकेत भेजे हैं कि वे यूक्रेन के स्थानीय रक्षा उद्योग का समर्थन करने के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद के एक चौथाई प्रतिशत का त्याग करें।

एपी

संतोष माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles