35.2 C
Jaipur
Sunday, June 22, 2025

दिल्ली के मंगोलपुरी में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम जारी

Newsदिल्ली के मंगोलपुरी में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम जारी

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम शुरू किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि केवल अनधिकृत निर्माण को ही गिराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘हमने अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस कर्मियों की सात कंपनियां तैनात की हैं। किसी को कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दिया जायेगा।’’

भाषा योगेश राजकुमार

राजकुमार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles