31.1 C
Jaipur
Monday, June 23, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राज निवास मार्ग पर बंगले में रहेंगी

Newsदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राज निवास मार्ग पर बंगले में रहेंगी

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राज निवास मार्ग स्थित बंगला नंबर एक में रहने जा सकती हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, चार कमरों और एक हॉल वाला आवास पहले उपराज्यपाल सचिवालय के कर्मचारियों को आवंटित था, इसका जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने राज निवास मार्ग स्थित बंगला लेने का निर्णय लिया है और कार्य का अनुमान तैयार किया जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय से आवास आवंटन की अंतिम स्वीकृति अभी प्राप्त नहीं हुई है।’’

इसी रोड पर स्थित बंगला नंबर दो में पहले पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल राय रहते थे। अब इसका इस्तेमाल मुख्यमंत्री द्वारा बैठकें करने के लिए ‘कैंप ऑफिस’ के तौर पर किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शालीमार बाग स्थित उनके वर्तमान आवास पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। जगह की कमी के कारण आगंतुकों और पड़ोसियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।’’

नयी भाजपा सरकार में ज्यादातर कैबिनेट मंत्रियों को पहले ही शहर में आधिकारिक आवास आवंटित हो चुके हैं।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles