31.1 C
Jaipur
Monday, June 23, 2025

आठ पुरुष धावकों ने 3000 मीटर दौड़ में प्रतियोगिता के रिकॉर्ड में सुधार किया

Newsआठ पुरुष धावकों ने 3000 मीटर दौड़ में प्रतियोगिता के रिकॉर्ड में सुधार किया

प्रयागराज, 22 जून (भाषा) मदन मोहन मालवीय खेल परिसर में रविवार को शुरू हुई तीन दिवसीय 23वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-20) फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन लंबी दूरी के धावकों ने जलवा बिखेरा।

सुबह के सत्र में 3000 मीटर दौड़ में आठ पुरुष धावकों ने प्रतियोगिता के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया।

तमिलनाडु के कविनराज एस ने भी पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में कुलदीप कुमार के 5.10 मीटर के प्रतियोगिता के पिछले रिकार्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 5.11 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया।

पुरुषों की 3,000 मीटर दौड़ में आठ धावकों ने पंजाब के संगरूर में 2021 में अजय द्वारा बनाए गए 8:26.72 के प्रतियोगिता के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने हालांकि अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए 8:14.22 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा के हिमांशु ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.49 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ उत्तर प्रदेश की निपम ने 11.86 सेकंड का समय लेकर जीती।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles