31.1 C
Jaipur
Monday, June 23, 2025

झारखंड में दो लापता बच्चों के शव तालाब से बरामद

Newsझारखंड में दो लापता बच्चों के शव तालाब से बरामद

मेदिनीनगर (झारखंड), 22 जून (भाषा) झारखंड के पलामू जिले के अलग-अलग इलाकों से लापता हुए दो नाबालिगों के शव शनिवार को जिले के मेदिनीनगर कस्बे के एक तालाब से बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि तालाब मेदिनीनगर के काशीनगर इलाके में स्थित है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान रेडमा-रांची रोड निवासी अर्पित दुबे (छह) और मेदिनीनगर के बेलवाटिका इलाके की आरो तिवारी (नौ) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों शनिवार शाम को अपने-अपने घरों से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

मेदिनीनगर टाउन थाने के प्रभारी राजेश लाल रजवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों रास्ता भटक गए थे।

पुलिस ने बताया कि जिले में हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण तालाब के एक हिस्से में पानी जमा हो गया था।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles