30.9 C
Jaipur
Monday, June 23, 2025

लुधियाना उपचुनाव: ‘आप’ के संजीव अरोड़ा ने ली शुरुआती बढ़त, कांग्रेस पीछे

Fast Newsलुधियाना उपचुनाव: 'आप' के संजीव अरोड़ा ने ली शुरुआती बढ़त, कांग्रेस पीछे

लुधियाना, 23 जून (एपी) पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु से 1,269 मतों के अंतर से आगे हैं।

पहले चरण की मतगणना के बाद अरोड़ा को 2,895 और आशु को 1,626 वोट मिले हैं। भाजपा के जीवन गुप्ता 1,117 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इस विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती यहां खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में स्थापित एक केंद्र में सुबह आठ बजे शुरू हुई।

‘आप’ के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी और यहां चुनाव आवश्यक हो गया था।

उपचुनाव में 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 64 प्रतिशत मतदान से काफी कम है। उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

भाषा

गोला वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles