मास्को, 23 जून (एपी) यूक्रेन के फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी (आरएफइ/आरएल) के पत्रकार व्लादिसलाव येसिपेंको को क्रीमिया में चार साल से अधिक समय से रुसी हिरासत में रहने के बाद रविवार को रिहा कर दिया गया। आरएफइ/आरएल ने यह जानकारी दी।
येसिपेंको को 10 मार्च 2021 को क्रीमिया में गिरफ्तार किया गया था।
रूस ने वर्ष 2014 में क्रीमिया पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।
येसिपेंको पर यूक्रेन के लिए जासूसी करने का संदेह था, जिससे उन्होंने इनकार किया था।
फरवरी 2022 में, क्रीमिया की एक अदालत ने रूस-यूक्रेन की दोहरी नागरिकता वाले येसिपेंको को जासूसी के आरोप में छह साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, उनके नियोक्ता और मानवाधिकार संगठनों ने इस आरोप को झूठा बताया था।
कुछ महीनों बाद, उन पर विस्फोटक रखने का भी आरोप लगाया गया, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया।
अभियोजन पक्ष ने बाद में स्वीकार किया कि उनकी कार में पाए गए हथगोले पर उनकी उंगलियों के निशान नहीं थे।
आरएफइ/आरएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन कैपस ने कहा, ‘चार साल से अधिक समय तक व्लादिस्लाव को ऐसे अपराध के लिए मनमाने ढंग से दंडित किया गया, जो उन्होंने किया ही नहीं था। उन्होंने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में हो रही घटनाओं की रिपोर्टिंग करने की भारी कीमत चुकाई।’
कैपस ने कहा कि येसिपेंको को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उन्होंने अमेरिकी और यूक्रेनी सरकारों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनकी अनुचित हिरासत को और लंबा नहीं होने दिया।
एपी राखी सुभाष
सुभाष