22.8 C
Jaipur
Tuesday, June 24, 2025

योग शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान का साधन है:चिन्मय पांड्या

Newsयोग शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान का साधन है:चिन्मय पांड्या

देहरादून, 23 जून (भाषा) हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मय पांड्या ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वेटिकन सिटी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत के सदियों पुराने दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम और योग के लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस समय इटली में मौजूद पांड्या ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम यानि विश्व एक परिवार है– की भावना भारतीय संस्कृति में निहित है जो आत्म-जागृति, संतुलन और वैश्विक सद्भाव पर आधारित है। योग उस संस्कृति से उत्पन्न जीवनशैली है और इसमें मनुष्य को भीतर से बदलने की शक्ति है।’’

विश्वविद्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पांडया ने कहा, ‘‘ योग शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान दोनों का साधन है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, पांड्या ने इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो 16 वें और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात की।

भाषा दीप्ति राजकुमार

राजकुमार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles