22.8 C
Jaipur
Tuesday, June 24, 2025

एअर इंडिया की लंदन-मुंबई उड़ान में यात्री और चालक दल के सदस्य बीमार पड़े

Newsएअर इंडिया की लंदन-मुंबई उड़ान में यात्री और चालक दल के सदस्य बीमार पड़े

मुंबई, 23 जून (भाषा) टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एअर इंडिया ने बताया कि लंदन से मुंबई आ रही उसकी उड़ान में सवार पांच यात्री और चालक दल के दो सदस्य सोमवार को बीमार पड़ गए।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि सात में से दो यात्री और चालक दल के दो सदस्य अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिन्हें आगमन के बाद आगे की जांच के लिए चिकित्सा कक्ष में ले जाया गया।

विमानन कंपनी ने कहा कि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई और घटना की जांच की जा रही है।

एअर इंडिया ने विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की कुल संख्या बताए बिना कहा, ‘‘लंदन हीथ्रो से मुंबई (23 जून) आने वाली उड़ान संख्या एआई130 में सवार पांच यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों ने उड़ान के विभिन्न चरणों के दौरान चक्कर आने और मतली महसूस होने की शिकायत की।’’

विमानन कंपनी ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा, जहां एअर इंडिया की मेडिकल टीम तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तैयार थीं।

एअर इंडिया ने यह भी कहा कि उसने घटना की सूचना विमानन सुरक्षा नियामक, नागर विमानन महानिदेशालय को दे दी है।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles