22.8 C
Jaipur
Tuesday, June 24, 2025

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोग घायल

Newsउत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोग घायल

प्रतापगढ़ (उप्र), 23 जून (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर थाना उदयपुर क्षेत्र के जरियारी गांव की है जब गांव निवासी रिजवान (25) खेत की जुताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे तभी उसी गांव के निवासी वीरभान सिंह ने अपना ट्रैक्टर खड़ा कर उनका रास्ता रोक दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने बताया कि कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्ष के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, इस बीच शिव प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी शुरू कर दी जिससे रिजवान (25), मीर आलम (24), मुफीज (16) और अनीस (16) घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संगीपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस ने फतेह मोहम्मद की तहरीर पर वीरभान सिंह, शिव प्रताप सिंह और केशव सिंह सहित 16 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

भाषा सं राजेंद्र खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles