टोक्यो, 24 जून (एपी) जापान ने अपने क्षेत्र में पहली बार मिसाइल परीक्षण किया है। देश की सेना ने मंगलवार को यह घोषणा की।
जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइदो में सेना की ‘फायरिंग रेंज’ में ‘टाइप-88’ मिसाइल का परीक्षण किया गया, जो सतह से जहाज पर मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल है।
जापान, चीन के प्रतिरोध के लिए जवाबी हमला करने की क्षमता हासिल करने के लिए अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ा रहा है।
जापान ने इससे पहले विदेशों में मिसाइल परीक्षण किए हैं, जिसमें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे उसके रक्षा साझेदारों के क्षेत्र शामिल हैं।
एपी प्रीति मनीषा
मनीषा