29.5 C
Jaipur
Wednesday, June 25, 2025

खबर अमेरिका न्यूयॉर्क मेयर चुनाव

भारतीय-अमेरिकी जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर...

ओडिशा के मयूरभंज में दो समूहों के बीच झड़प में एक की मौत, चार लोग घायल

Newsओडिशा के मयूरभंज में दो समूहों के बीच झड़प में एक की मौत, चार लोग घायल

बारीपदा (ओडिशा), 24 जून (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बारीपदा नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर राउत ने बताया कि यह झड़प मंगलवार दोपहर को कालिकापुर इलाके में एक पुरानी रंजिश को लेकर हुई।

मृतक की पहचान राजू घाडेई (38) के रूप में हुई है। उसकी मां साबित्री और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

साबित्री और गंभीर रूप से दो घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य घायल महिला को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राउत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह घटना बीजू जनता दल (बीजद) के नेताओं द्वारा मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली को ज्ञापन सौंपने के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें जिले में अराजकता का आरोप लगाया गया था।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles