29.3 C
Jaipur
Thursday, June 26, 2025

कांग्रेस ने आपातकाल थोप कर अपने अस्तित्व को देश के लोकतंत्र की आत्मा से ऊपर रखा : येदियुरप्पा

Newsकांग्रेस ने आपातकाल थोप कर अपने अस्तित्व को देश के लोकतंत्र की आत्मा से ऊपर रखा : येदियुरप्पा

बेंगलुरु, 25 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने देश में 50 वर्ष पहले आपातकाल लगा कर अपने अस्तित्व को भारत के लोकतंत्र की आत्मा के ऊपर रखा ।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके भाजपा नेता ने याद किया कि उस समय वह एक युवा कार्यकर्ता थे और आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ‘तानाशाही’ का विरोध करने के लिए उन्हें जेल में डाल दिया गया था।

येदियुरप्पा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय लोकतंत्र पर गहरे हमले की आज 50 वीं बरसी है, कांग्रेस ने आज के दिन 1975 में आपातकाल लागू किया था। मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था। संविधान का गला घोंट दिया गया था। संसद को चुप करा दिया गया था। प्रेस की आवाज को बंद कर दिया गया था।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह युद्ध या राष्ट्रीय संकट नहीं था, बल्कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) का एक हताश प्रयास था।’’

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने अस्तित्व को हमारे लोकतंत्र की आत्मा से ऊपर रखा।’’

भाषा रंजन माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles