35.7 C
Jaipur
Thursday, June 26, 2025

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Newsमणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

इंफाल, 26 जून (भाषा) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) का एक सक्रिय कार्यकर्ता मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के लोकतक झील के पास से पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि उसके कब्जे से 9 एमएम की पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को भी इंफाल ईस्ट जिले के सोइबाम लेईकाई स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से 9 एमएम की दो पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा, ‘कुल मिलाकर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।’

भाषा जोहेब वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles