चंडीगढ़, 26 जून (भाषा) भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी देवेंद्र सिंह कल्याण को बृहस्पतिवार को हरियाणा का राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण के भाई देवेंद्र कल्याण हाल में सेवानिवृत्त हुए हैं।
हरियाणा सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को कल्याण की नियुक्ति के बारे में आदेश जारी किया गया।
भाषा खारी अविनाश
अविनाश