31.2 C
Jaipur
Friday, June 27, 2025

राष्ट्रपति मुर्मू ने रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं

Newsराष्ट्रपति मुर्मू ने रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और पूरे विश्व में शांति, मैत्री व स्नेह के माहौल के लिए कामना की।

वार्षिक यात्रा के दौरान, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को श्री जगन्नाथ मंदिर से पुरी के श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है।

भव्य उत्सव का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी में इकट्ठा होते हैं। इस अवसर पर देश के दूसरे हिस्सों में भी इसी तरह की रथ यात्राएं निकाली जाती हैं।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रथ यात्रा के अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले महाप्रभु जगन्नाथ के भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”

उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन को रथ पर विराजमान देखकर दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हैं।

मुर्मू ने कहा, “इस पावन अवसर पर मेरी महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण बना रहे।”

भाषा जोहेब वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles