छत्रपति संभाजीनगर, 27 जून (भाषा) महाराष्ट्र के बीड में 17 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के आरोप में एक कोचिंग सेंटर के दो पुरुष शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित लड़की द्वारा बृहस्पतिवार को शहर के शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ शिकायत के अनुसार लड़की को 30 जुलाई, 2024 से 25 मई, 2025 के बीच यह उत्पीड़न झेलना पड़ा। दोनों शिक्षक उसे कोचिंग सेंटर के कार्यालय में बुलाते थे और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करते थे। आरोपी शिक्षक उस हालत में लड़की की तस्वीरें खींचने के बाद, उसके साथ अश्लील हरकतें भी करते थे।’’
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश
पवनेश