27.3 C
Jaipur
Friday, June 27, 2025

शामली की महिला ने पति पर ‘राष्ट्रविरोधी’ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया, जांच शुरू

Newsशामली की महिला ने पति पर ‘राष्ट्रविरोधी’ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया, जांच शुरू

(पांचवें पैरा में सुधार के साथ)

मुजफ्फरनगर (उप्र) 27 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में शामली जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर कथित रूप से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस में मनीषा (33) ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति मोहम्मद इंतजार ‘संदिग्ध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों’ में शामिल है। पुलिस ने बताया कि उसने अपने पति के पास से कई जाली दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट और उसके नाम वाले शैक्षणिक प्रमाण पत्र शामिल हैं।

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामसेवक गौतम ने बताया कि पुलिस ने इंतजार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 336 (जालसाजी), 337 ( सार्वजनिक अभिलेखों की जालसाजी), 339 (जाली दस्तावेज रखना) और 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी ने कहा, कि आरोपों और शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार मनीषा की शादी 2017 में इंतजार से हुई तथा इस दंपति के दो बच्चे हैं।

गौतम ने बताया कि पुलिस इंतजार की तलाश कर रही है, जो फरार है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles