हैम्बर्ग (जर्मनी), 27 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने यहां अमुंडी जर्मन मास्टर्स के दूसरे दौर में इवन पार 73 का कार्ड खेला जिससे वह शीर्ष 10 में बनी हुई हैं।
दीक्षा ने पहले दौर में 69 का कार्ड बनाया था और वह पहले दिन संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर थीं।
लेकिन 36 होल में चार अंडर के स्कोर से वह संयुक्त छठे स्थान पर पहुंच गई।
अन्य भारतीयों में वाणी कपूर दूसरे दौर में एक अंडर 72 के कार्ड से संयुक्त 24वें स्थान पर बनी हुई हैं।
अवनि प्रशांत संयुक्त 39वें और त्वेसा मलिक संयुक्त 52वें स्थान पर हैं। इन दोनों को दीक्षा और वाणी के साथ कट हासिल करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
स्नेहा सिंह और अमनदीप द्राल संयुक्त 106वें, हिताशी बख्शी संयुक्त 114वें, नेहा त्रिपाठी संयुक्त 129वें और विधात्री उर्स संयुक्त रूप से 131वें स्थान पर बनी हुई हैं।
भाषा नमिता मोना
मोना