30.4 C
Jaipur
Saturday, June 28, 2025

पोप लियो 14वें ने कैथोलिक चर्च में एकता की अपील की

Newsपोप लियो 14वें ने कैथोलिक चर्च में एकता की अपील की

रोम, 27 जून (एपी) पोप लियो 14वें ने शुक्रवार को कैथोलिक चर्च में एकता की अपनी अपील को दोहराते हुए पादरियों से आग्रह किया कि वे अपने वरिष्ठों के साथ समन्वय में कार्य करें तथा संघर्षों के दौर में विश्व में मेल-मिलाप का आदर्श प्रस्तुत करें।

लियो ने रोम में एक विशेष सप्ताह मना रहे पादरियों को दिये संदेश में एकता की अपील की। ​​उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर एक विशेष बैठक की मेजबानी की, शुक्रवार सुबह दुनिया भर के पादरियों को अपना संदेश दिया।

सेंट पीटर्स बेसिलिका में प्रार्थना सभा के दौरान, लियो ने 32 नये पादरियों को नियुक्त किया तथा 8 मई को हुए चुनाव के ठीक बाद उनके पदस्थापन समारोह के दौरान एकता के लिए की गई अपील को याद किया।

पोप ने कहा, ‘‘आज, मैं यह इच्छा एक बार फिर से आपके साथ साझा करता हूं।’’

शुक्रवार को दुनिया भर के पादरियों को दिये संदेश में लियो ने एकता की अपनी अपील दोहराई।

लियो ने कहा, ‘‘ऐसी दुनिया में जहां तनाव बढ़ रहा है, यहां तक ​​कि परिवारों और चर्च समुदायों के भीतर भी, पादरियों को मेल-मिलाप को बढ़ावा देने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए बुलाया जाता है।’’

वेटिकन के आंकड़ों के अनुसार, 2022 के अंत में विश्व में 407,730 पादरी थे, जो इसके पिछले वर्ष की तुलना में 142 कम है।

यूरोप में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, जहां 2,745 पादरी कम हुए। यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसकी भरपाई वैश्विक स्तर पर केवल अफ्रीका में 1,676 और एशिया में 1,160 पादरियों को जोड़कर की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी को याद दिलाएं कि पादरी होना शानदार है। हम परिपूर्ण नहीं हैं, लेकिन यीशु के मित्र हैं… और यही काफी है।’’

एपी सुभाष नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles