30.4 C
Jaipur
Saturday, June 28, 2025

सुखबीर बादल ने शिअद के पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों की घोषणा की

Newsसुखबीर बादल ने शिअद के पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों की घोषणा की

चंडीगढ़, 27 जून (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों की पहली सूची के साथ अपनी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल की घोषणा की।

घोषणा के अनुसार, बलविंदर सिंह भुंडर को महासचिव, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सचिव और एन के शर्मा को पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सरबजीत सिंह झिझड़ को युवा अकाली दल का अध्यक्ष, हरगोबिंद कौर को स्त्री शाखा का अध्यक्ष और रणबीर सिंह राणा ढिल्लों को शिअद की छात्र शाखा ‘स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया’ (एसओआई) का अध्यक्ष बनाया गया है।

शिअद ने एक बयान में कहा कि बादल के नेतृत्व वाली कोर कमेटी में बिक्रम सिंह मजीठिया, बलविंदर सिंह भुंडर, हरजिंदर सिंह धामी, नरेश गुजराल, परमजीत सिंह सरना, हीरा सिंह गाबरिया, गुलजार सिंह रानिके, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल, दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका, हरसिमरत कौर बादल, मंजीत सिंह जीके, शरणजीत सिंह ढिल्लों और सुच्चा सिंह लंगाह सदस्य होंगे।

पांच पदेन सदस्य, जिनमें मीडिया प्रमुख हरचरण सिंह बैंस, युवा अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिझड़, स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष हरगोबिंद कौर, एसओआई के अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा ढिल्लों और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर भी कोर कमेटी के सदस्य होंगे।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles