28.2 C
Jaipur
Saturday, June 28, 2025

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने चंडीगढ़ में 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Newsकेंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने चंडीगढ़ में 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

चंडीगढ़, 27 जून (भाषा) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने शुक्रवार को यहां शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से 100 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

मंत्री ने पुलिस कल्याण के लिए एक अन्य परियोजना का शिलान्यास भी किया।

इस मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में ‘‘विकसित भारत’’ का सपना साकार होने की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जिसने तीन नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह से लागू किया है। यह नागरिक-केंद्रित न्याय सुधारों में एक ऐतिहासिक कदम है।

कुमार ने कहा कि ये प्रयास स्मार्ट, समावेशी विकास के लिए शहर की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

मंत्री ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चंडीगढ़ लक्ष्य से आगे निकल कर 100 प्रतिशत रूफटॉप सोलर उपलब्धि, मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे और नागरिक सुरक्षा पर फोकस करते हुये स्मार्ट गवर्नेंस में मानक स्थापित कर रहा है।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles