28.2 C
Jaipur
Saturday, June 28, 2025

आंध्र प्रदेश : परिवार के छह सदस्यों की हत्या के दोषी को मृत्युदंड की सजा

Newsआंध्र प्रदेश : परिवार के छह सदस्यों की हत्या के दोषी को मृत्युदंड की सजा

विशाखापत्तनम(आंध्र प्रदेश), 27 जून (भाषा) विशाखापत्तनम जिले में 15 अप्रैल, 2021 को एक ही परिवार के छह सदस्यों की नृशंस हत्या करने के मामले में यहां की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को 50 वर्षीय व्यक्ति को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि बी. अप्पलाराजू ने पेंदुर्थी मंडल के जुथाडा गांव में बोम्मिडी रमण के घर में घुसकर उनके परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी थी। अभियोलन पक्ष के मुताबिक आरोपी और पीड़ितों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था जिसकी वजह से इस अपराध को अंजाम दिया गया।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि हत्या करने के बाद अप्पलाराजू ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया था।

अदातल ने इसे ‘अत्यधिक क्रूरता’ का मामला करार दिया और रेखांकित किया कि मृतकों में दो बच्चे थे।

भाषा धीरज संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles