26.3 C
Jaipur
Saturday, June 28, 2025

महाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Newsमहाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों का तबादला

मुंबई, 28 जून (भाषा) महाराष्ट्र के गृह विभाग ने 51 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुणे में हथियार निरीक्षण शाखा में पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते को राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) ग्रुप 1, पुणे के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) महेंद्र पंडित को ठाणे शहर से मुंबई स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल को पुणे से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, खंडाला में स्थानांतरित किया गया है, जबकि डीसीपी (यातायात) अमोल जेंडे को भी एसआरपीएफ, दौंड के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल को मुंबई में डीसीपी नियुक्त किया गया है। साथ ही, विजय पवार, सुनील लोखंडे, नम्रता पाटिल और स्मिता पाटिल को मुंबई में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पांच आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर पुलिस उपायुक्त के रूप में मुंबई में स्थानांतरित किया गया है।

भाषा

सुरभि जोहेब

जोहेब

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles