30.2 C
Jaipur
Saturday, June 28, 2025

प. बंगाल में छह महीने के बेटे की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

Newsप. बंगाल में छह महीने के बेटे की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

कोलकाता, 28 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 25 वर्षीय एक महिला को छह महीने के अपने बेटे की हत्या करने और उसका शव सेप्टिक टैंक में फेंकने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के कल्याणी थानाक्षेत्र में हुई।

अधिकारी के अनुसार, महिला ने शुक्रवार शाम को अपने बेटे के लापता होने की बात कही, जिसके बाद परिवार और पड़ोसियों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस भी तलाश में जुट गयी। उन्होंने बताया कि बच्चे का शव पास के सेप्टिक टैंक में मिला।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को महिला के बयान में विसंगतियां मिलीं, जिसके बाद महिला ने अपने बेटे की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है।

भाषा

राखी अमित

अमित

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles