27.8 C
Jaipur
Sunday, June 29, 2025

फरीदाबाद : तन्नू की हत्या के आरोप में ननद काजल गिरफ्तार

फरीदाबाद, 28 जून (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद...

सात साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

बुलंदशहर (उप्र), 28 जून (भाषा) बुलंदशहर में...

मुंबई: समुद्र में अस्थि विसर्जन के समय डूबने से दो लोगों की मौत, एक अन्य घायल

Newsमुंबई: समुद्र में अस्थि विसर्जन के समय डूबने से दो लोगों की मौत, एक अन्य घायल

मुंबई, 28 जून (भाषा) मुंबई के वर्ली में शनिवार को समुद्र में अस्थि विसर्जन के दौरान डूबने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना हाजी अली स्थित ‘लोटस जेट्टी’ के पास की है और पुलिस को शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर इसकी सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मछुआरों के साथ मिलकर तीनों लोगों को समुद्र से बाहर निकाला और नायर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि संतोष विश्वेश्वर (51) और कुणाल कोकाटे (45) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि संजय सरवणकर (58) का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles