25.7 C
Jaipur
Sunday, June 29, 2025

उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में मारे गए मप्र के दंपति का किया गया अंतिम संस्कार

Newsउत्तराखंड सड़क दुर्घटना में मारे गए मप्र के दंपति का किया गया अंतिम संस्कार

धार (मप्र), 28 जून (भाषा) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक सड़क दुर्घटना में मारे गए मध्यप्रदेश के दंपति का शनिवार को धार जिले के राजगढ़ कस्बे में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

रुद्रप्रयाग जिले में घोलतीर के पास बृहस्पतिवार को हुई मिनी बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी। इनमें राजगढ़ के विशाल सोनी (45) और उनकी पत्नी गौरी सोनी (41) भी शामिल थे।

दोनों के शव शनिवार को यहां पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विशाल सोनी सोने-चांदी के व्यापारी थे, ऐसे में राजगढ़ में व्यापारियों ने शोक स्वरूप स्वेच्छा ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

मृतक दंपति की दो बेटियां और एक बेटा है। सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे बेटे 10 वर्षीय पार्थ ने दोनों को मुखाग्नि दी।

गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को लेकर बृहस्पतिवार सुबह बदरीनाथ जा रही एक मिनी बस रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच अनियंत्रित होकर उफनती अलकनंदा नदी में समा गयी थी।

दुर्घटना के समय मिनी बस में चालक समेत 20 लोग सवार थे।

भाषा

सं, ब्रजेन्द्र, रवि कांत

रवि कांत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles