25.3 C
Jaipur
Monday, August 25, 2025

महाराष्ट्र: वर्धा में रिश्तेदार और उसके बेटे की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने जान दी

Newsमहाराष्ट्र: वर्धा में रिश्तेदार और उसके बेटे की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने जान दी

वर्धा, 28 जून (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले में शनिवार को 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी एक रिश्तेदार और उसके बेटे की कथित रूप से हत्या करने के बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि महिंद्रा मोहिजे ने सुबह निमसदा गांव के एक खेत में अपनी रिश्तेदार साधना मोहिजे (55) और उनके बेटे नितिन मोहिजे (27) पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया जिसमें दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद महिंद्रा ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए वर्धा अनुमंडल पुलिस अधिकारी राहुल चव्हाण ने मीडिया को बताया कि परिवार में भूमि विवाद था और हत्या-आत्महत्या इसी का नतीजा हो सकती है।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles