22.8 C
Jaipur
Sunday, August 24, 2025

मुंबई में 21.55 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा के साथ दो इंडोनेशियाई गिरफ्तार

Newsमुंबई में 21.55 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा के साथ दो इंडोनेशियाई गिरफ्तार

मुंबई, 28 जून (भाषा) मुंबई के एक उपनगर से इंडोनेशिया के दो नागरिकों को 21.55 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओशिवारा पुलिस थाने की एक टीम ने शुक्रवार को जोगेश्वरी क्षेत्र में दो व्यक्तियों को रोका।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास 21.55 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा था, जिसकी कीमत काला बाजर 21.55 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा को मिट्टी के बिना, पानी आधारित पोषक घोल का उपयोग करके उगाया जाता है। इसे घर के अंदर भी उगाया जा सकता है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles