27.6 C
Jaipur
Sunday, June 29, 2025

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरियस पदार्पण में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बने

Newsदक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरियस पदार्पण में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बने

बुलावायो, 28 जून (एपी) दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस शनिवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

प्रिटोरियस ने 19 साल 93 दिन की उम्र में पदार्पण करते हुए अपने पहले टेस्ट में 153 रन बनाए। वह पाकिस्तान के जावेद मियांदाद से 26 दिन छोटे हैं जिन्होंने 1976 में लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन बनाए थे।

प्रिटोरियस टेस्ट इतिहास में पदार्पण में शतक बनाने वाले पांचवें सबसे युवा और दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा खिलाड़ी बने।

अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे कॉर्बिन बॉश ने भी शतक जड़ा, उन्होंने दिन की अंतिम तीसरी गेंद पर शतक पूरा किया।

दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक नौ विकेट पर 418 रन बना लिए।

एपी नमिता

नमिता

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles