26.9 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

लड़के को कूड़े के ढेर में मिली पिस्तौल, खिलौना समझकर चलाई गोली

Newsलड़के को कूड़े के ढेर में मिली पिस्तौल, खिलौना समझकर चलाई गोली

मुंबई, 28 जून (भाषा) एक अजीबोगरीब घटना में एक लड़के को कूड़े के ढेर में एक पिस्तौल मिली, जिसे उसने खिलौना समझ लिया और गोली चला दी। हालांकि, सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार को महानगर के उत्तरी छोर पर स्थित उपनगर दहिसर में साईकृपा चॉल के निकट एक मैदान के पास घटी।

अधिकारी ने बताया, ’12 वर्षीय एक लड़के को कूड़े के ढेर में चार गोलियों के साथ एक पिस्तौल मिली। खिलौना समझकर उसने एक गोली चला दी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।’

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पिस्तौल तथा गोलियां जब्त कर लीं।

दहिसर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिस्तौल और उसके मालिक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles