31.7 C
Jaipur
Sunday, June 29, 2025

उत्तर प्रदेश में वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे रोपेगा

Newsउत्तर प्रदेश में वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे रोपेगा

लखनऊ, 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन करेगी और पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में दावा किया गया कि वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा।

इसमें कहा गया, ‘‘उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार धूमधाम से वन महोत्सव (एक से सात जुलाई) का आयोजन करेगी। मानसून में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।’’

प्रदेश में पौधारोपण के लिए कुल 2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा।

वहीं उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा एक्सप्रेसवे के समीप भी 2.50 लाख पौधरोपण किया जाएगा।

पौधारोपण अभियान के मिशन निदेशक दीपक कुमार के हवाले से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप 35 करोड़ पौधरोपण के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों की भी बैठक ली थी।

भाषा आनन्द

अमित खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles