31.7 C
Jaipur
Sunday, June 29, 2025

डेसीकेंट पाउच पर लिखा होता है ‘‘सिलिका जेल, इसे न खाएं’’

Newsडेसीकेंट पाउच पर लिखा होता है ‘‘सिलिका जेल, इसे न खाएं’’

(कामिल जुबेर, साउथ ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय)

एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया), 29 जून (द कन्वरसेशन) जब आप कोई नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जूते, दवाइयां या यहां तक ​​कि कुछ खाद्य पदार्थ खरीदते हैं, तो आपको अक्सर एक छोटा सा कागज का पाउच मिलता है जिस पर चेतावनी लिखी होती है: ‘‘सिलिका जेल, इसे न खाएं’’।

यह वास्तव में क्या है, क्या यह विषाक्त है और क्या आप इसका किसी भी काम में इस्तेमाल कर सकते हैं?

सिलिका जेल एक अत्यधिक छिद्रपूर्ण सिलिकॉन डाइऑक्साइड है, जिसका नमी को सोखने के लिए एक डेसीकेंट के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसे अक्सर छोटे पैकेटों में पाया जाता है जो नमी से बचाने के लिए विभिन्न उत्पादों के साथ आते हैं, जैसे कि जूते, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।

डेसीकेंट का महत्व

वह छोटी थैली एक डेसीकेंट है – एक प्रकार का पदार्थ जो हवा से अतिरिक्त नमी को हटाता है।

यह विभिन्न प्रकार के उत्पादों के परिवहन और भंडारण के दौरान महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम हमेशा पर्यावरण पर नियंत्रण नहीं रख सकते। नमी की स्थिति से सड़न, फफूंद और सूक्ष्मजीवों की वृद्धि के कारण नुकसान हो सकता है।

यही कारण है कि निर्माता यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको वस्तुएं अच्छी स्थिति में प्राप्त हो, डेसीकेंट के साथ पाउच रखते हैं।

क्या सिलिका जेल विषाक्त है?

सिलिका जेल के पाउच पर ‘‘इसे न खाएं’’ की चेतावनी लिखी होती है।

स्वास्थ्य पेशेवरों के अनुसार इन पाउच में पाए जाने वाले ज्यादातर सिलिका जेल गैर-विषाक्त होते हैं। ये मुख्य रूप से दम घुटने का खतरा पैदा कर सकते हैं, इसलिए इन्हें बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखा जाता है।

हालांकि, यदि सिलिका जेल गलती से निगल लिया जाता है, तो सबसे अच्छा उपाय चिकित्सकों से संपर्क करना होता है।

एक और प्रकार का डेसीकेंट जिसे आप अक्सर पैंट्री या वार्डरोब जैसे बड़े क्षेत्रों के लिए नमी अवशोषक में देखेंगे, वह है कोबाल्ट क्लोराइड। यह आमतौर पर पाउडर या क्रिस्टल से भरे डिब्बे में आता है जो ज्यादातर हार्डवेयर स्टोर में पाया जाता है और यह एक प्रकार का नमक है।

मुझे कुछ ऐसा मिला जो सिलिका जेल नहीं लग रहा – यह क्या है?

कुछ खाद्य पदार्थ जैसे नूडल्स, बीफ जर्की तथा कुछ दवाइयों और विटामिनों में थोड़े अलग प्रकार के पाउच होते हैं, जिन पर ‘‘ऑक्सीजन अवशोषक’’ का लेबल लगा होता है।

इन छोटे पैकेटों में डेसीकेंट नहीं होते। इसके बजाय, इनमें रासायनिक यौगिक होते हैं जो ऑक्सीजन को “साफ” करते हैं।

क्या मैं डेसीकेंट का पुनः उपयोग कर सकता हूं?

सिलिका जेल को ‘‘रिचार्ज’’ करने के लिए आप इसे लगभग 115-125 डिग्री सेल्सियस पर 2-3 घंटे के लिए ओवन में रख सकते हैं, हालांकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए अगर यह प्लास्टिक की थैली में है जो गर्मी में पिघल सकती है।

सिलिका जेल पाउच छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान (जैसे आपका फोन जो गलती से पानी में गिर गया हो) को सुखाने, आपके कैमरे को सूखा रखने, या आपके परिवार की तस्वीरों और पुरानी फिल्मों को एक-दूसरे से चिपकने से रोकने के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

यह कच्चे चावल का उपयोग करने की संदिग्ध विधि का एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि सिलिका जेल विघटित नहीं होता है और आपकी चीजों पर स्टार्च के अवशेष नहीं छोड़ता है।

(द कन्वरसेशन)

देवेंद्र अमित

अमित

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles