31.7 C
Jaipur
Sunday, June 29, 2025

महाराष्ट्र सरकार हिंदी पर फैसला वापस लेकर मराठी मानुष के आगे हार गई: उद्धव

मुंबई, 29 जून (भाषा)शिवसेना(उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव...

लोकसभा में उत्तर प्रदेश और बिहार की अधिक सीट होनी चाहिए : उपेंद्र कुशवाहा

गयाजी(बिहार), 29 जून (भाषा)पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र...

हाथरस में गोवंश के हमले से एक व्यक्ति तालाब में गिरा, डूबने के कारण मौत

Newsहाथरस में गोवंश के हमले से एक व्यक्ति तालाब में गिरा, डूबने के कारण मौत

हाथरस (उप्र), 29 जून (भाषा) हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला अनी गांव में रविवार सुबह गोवंश के हमले के कारण तालाब में गिरे व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नगला अनी गांव निवासी संतोष कुमार (55) के रूप में हुई।

उसने बताया कि घटना सुबह उस समय की है जब वह तालाब के पास अपनी गाय को लाने गए थे तभी एक गोवंश ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह कीचड़ भरे तालाब में गिर गए।

पुलिस ने बताया कि संतोष उसमें फंसकर डूबने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।

इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के बाद कुमार का शव बरामद किया गया।

थाना प्रभारी ममता सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द

अमित खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles