28.4 C
Jaipur
Monday, June 30, 2025

नेपाल के मुगु जिले में 4.8 तीव्रता का भूकंप

Newsनेपाल के मुगु जिले में 4.8 तीव्रता का भूकंप

काठमांडू, 29 जून (भाषा) नेपाल के मुगु जिले में रविवार दोपहर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, दोपहर करीब 2.34 बजे आए भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र काठमांडू से करीब 400 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में मुगु के जिमा गांव में स्थित था।

भूकंप का झटका पड़ोसी बाजुरा, जुमला और कालीकोट जिलों में भी महसूस किया गया।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles