28.4 C
Jaipur
Monday, June 30, 2025

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया

Newsजम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया

पुंछ/जम्मू, 29 जून (भाषा) भारतीय सेना ने रविवार को जम्मू कश्मीर के तारकुंडी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि उसे नियंत्रण रेखा पार कर इस ओर आने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया।

सेना के अधिकारी फिलहाल पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ कर रहे हैं, जिसकी पहचान मोहम्मद अरीब अहमद के रूप में हुई है। वह कोटली जिले के निकियाल तहसील के डेटोट के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ का पुत्र है।

सूत्रों ने कहा कि उसके कब्जे से कुछ सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को जांच और कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

भाषा योगेश रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles