28 C
Jaipur
Monday, June 30, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर गये, उनकी भाभी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Newsहरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर गये, उनकी भाभी के निधन पर शोक व्यक्त किया

(तस्वीर के साथ)

चंडीगढ़, 29 जून (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विभिन्न दलों के कई अन्य नेताओं ने रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवती हुड्डा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए रोहतक का दौरा किया।

सैनी ने रोहतक में हुड्डा परिवार के आवास पर दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा इस शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राजवती का सोमवार को निधन हो गया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री के सबसे बड़े भाई इंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी थीं।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजवती एक धर्मपरायण और दयालु महिला थीं, जिन्होंने सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।

रोहतक में शोक संतप्त परिवार द्वारा अपने निवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कई नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति अपनी संवेदना व्यक्त करने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

योग गुरु बाबा रामदेव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, बिजनौर के सांसद चंदन चौहान, कुरूक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, बीकेयू नेता राकेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा और हरियाणा आप प्रमुख सुशील गुप्ता भी शोक व्यक्त करने के लिए हुड्डा के घर पर पहुंचे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, आनंद शर्मा और बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मंत्री अजय यादव, सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सांसद राज बब्बर और पूर्व सांसद अशोक तंवर समेत कांग्रेस नेताओं ने शोक सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

सैनी रोहतक में पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु के निवास ‘सिंधु निवास’ पर भी गये और उनकी मां परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles