28 C
Jaipur
Monday, June 30, 2025

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को होगा, परिणाम एक जुलाई को आएंगे

Newsहिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को होगा, परिणाम एक जुलाई को आएंगे

शिमला, 29 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित चुनाव सोमवार को होगा जबकि नतीजे एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे। पार्टी के चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि अध्यक्ष एवं आठ राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के पदों के लिए नामांकन सोमवार को दाखिल किए जाएंगे, जबकि परिणाम अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास करती है और इसके राष्ट्रीय और राज्य अध्यक्षों का चुनाव पूरे देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है।

भारद्वाज ने बताया कि राज्य भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 114 प्रतिनिधि मतदान के पात्र हैं और चुनाव से संबंधित अधिसूचना, समय सारिणी और मतदाता सूची राज्य पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शित कर दी गई है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles