28 C
Jaipur
Monday, June 30, 2025

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के वास्ते 58 पर्यवेक्षक नियुक्त किये

Newsकांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के वास्ते 58 पर्यवेक्षक नियुक्त किये

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) बिहार में इस साल के उत्तरार्ध में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के वास्ते कमर कसते हुए कांग्रेस ने रविवार को इस सिलसिले में 58 पर्यवेक्षक नामित किये।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव के लिए 58 पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिनमें विंग कमांडर अनुमा आचार्य (सेवानिवृत्त), अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव जैसे नेता शामिल हैं।

बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में ‘महागठबंधन’ के सबसे बड़े घटक दल राजद ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था और 75 सीट जीती थीं। बिहार में विधानसभा की 243 सीट हैं।

कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 19 सीट मिलीं। गठबंधन की दूसरी सहयोगी भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 सीट हासिल कीं।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles