32.8 C
Jaipur
Monday, June 30, 2025

रावदा ए. चंद्रशेखर बने केरल के नए पुलिस प्रमुख, शेख दरवेश साहब का स्थान लेंगे

Fast Newsरावदा ए. चंद्रशेखर बने केरल के नए पुलिस प्रमुख, शेख दरवेश साहब का स्थान लेंगे

तिरुवनंतपुरम, 30 जून (भाषा) केरल सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रावदा ए. चंद्रशेखर को राज्य का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एक विशेष कैबिनेट बैठक में चंद्रशेखर को शीर्ष पद पर नियुक्त करने का फैसला किया गया। वह शेख दरवेश साहब का स्थान लेंगे, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कैबिनेट ने चंद्रशेखर को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की पैनल समिति द्वारा उपलब्ध करायी गयी वरिष्ठ अधिकारियों की सूची में से चुना।

1991 बैच के आईपीएस अधिकारी चंद्रशेखर फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles