32.8 C
Jaipur
Monday, June 30, 2025

नेपाल के मुगु जिले में फिर भूकंप के झटके आए

Newsनेपाल के मुगु जिले में फिर भूकंप के झटके आए

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 30 जून (भाषा) नेपाल के मुगु जिले में सोमवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। क्षेत्र में 24 घंटे से भी कम समय पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, जिले के कोटडांडा क्षेत्र में सुबह 8.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

रविवार को जिले के जिमा गांव में दोपहर 2.34 बजे 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

पर्वतीय क्षेत्र नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles