32.8 C
Jaipur
Monday, June 30, 2025

महाराष्ट्र विधानसभा ने खगोल वैज्ञानिक डॉ. जयंत नार्लीकर को श्रद्धांजलि दी

Newsमहाराष्ट्र विधानसभा ने खगोल वैज्ञानिक डॉ. जयंत नार्लीकर को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 30 जून (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा ने सोमवार को प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक और विज्ञान लेखक डॉ. जयंत नार्लीकर को श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले महीने दिल्ली में निधन हो गया था।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शोक प्रस्ताव पेश किया और सदन में सम्मान स्वरूप एक मिनट का मौन रखा गया।

प्रतिष्ठित खगोल भौतिकविदों में से एक डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर का 86 वर्ष की उम्र में 20 मई को निधन हो गया था। उन्हें गुरुत्वाकर्षण के हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत के सह-विकास और आम लोगों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए विश्व स्तर पर प्रशंसा मिली थी। यह सिद्धांत आइंस्टीन के सामान्य सापेक्षता का विकल्प है।

सदन में पूर्व विधायक लहानू कोम, श्रद्धा तापरे और रोहिदास देशमुख को भी श्रद्धांजलि दी गयी।

राज्य विधानसभा का तीन सप्ताह लंबा मानसून सत्र विधान भवन में शुरू हुआ।

भाषा गोला आशीष

आशीष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles