29.6 C
Jaipur
Tuesday, July 1, 2025

लगातार हो रही बारिश चिंता का विषय, झारखंड सरकार स्थिति पर करीबी नजर रख रही है: मुख्यमंत्री

Newsलगातार हो रही बारिश चिंता का विषय, झारखंड सरकार स्थिति पर करीबी नजर रख रही है: मुख्यमंत्री

रांची, 30 जून (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि राज्य में लगातार हो रही बारिश चिंता का विषय है और सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मानसून की शुरुआत के बाद से पूर्वी राज्य में मध्यम से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण झारखंड के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

सोरेन ने कहा, ‘‘मानसून की शुरुआत में लगातार हो रही बारिश चिंता का विषय है। राज्य सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। सरकार बारिश से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता मुहैया कराएगी।’’

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 17 जून को झारखंड में दस्तक दी थी।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “राज्य में जून के महीने में हुई बारिश पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक रही है।’’

उन्होंने बताया कि झारखंड में एक जून से 30 जून तक 348.9 मिमी बारिश हुई है जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 189.5 मिमी होती है।

भाषा प्रीति नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles