29.7 C
Jaipur
Monday, August 11, 2025

सिक्किम में कार दुर्घटना के बाद ओडिशा भाजपा की नेता व तीन रिश्तेदार लापता, चार अन्य घर लौटे

Newsसिक्किम में कार दुर्घटना के बाद ओडिशा भाजपा की नेता व तीन रिश्तेदार लापता, चार अन्य घर लौटे

भुवनेश्वर, दो जून (भाषा) भाजपा की ओडिशा इकाई की नेता इतिश्री जेना और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य सिक्किम में एक कार दुर्घटना के बाद से लापता हैं, जबकि एक अन्य वाहन में सवार उनके चार अन्य रिश्तेदार सोमवार को जाजपुर जिले में अपने घर लौट आए।

इतिश्री के परिवार के छह लोगों सहित 11 लोगों को ले जा रहा एक पर्यटक वाहन गंगटोक से लौटते समय सिक्किम में तीस्ता नदी में लगभग 1,000 फुट नीचे गिर गया था। यह दुर्घटना चुंगथांग और मुंशीथांग के बीच उस समय हुई, जब वाहन पहाड़ी सड़क से फिसल गया।

भाजपा विधायक आकाश दास नायक ने बताया कि ओडिशा भाजपा महिला मोर्चा की राज्य सचिव इतिश्री सहित चार लोग लापता हैं; उनके बेटे और भतीजे को सिक्किम पुलिस ने बचा लिया है और उनका गंगटोक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उनके भतीजे की हालत गंभीर है।

सोमवार को जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे चार अन्य लोग एक अन्य वाहन में थे, जो दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ। स्थानीय विधायक दास नायक ने कहा कि उनकी पहचान इतिश्री की दो बहनों मंजुलता देव और झरना महापात्रा और दो भांजियों जानी और गुनी के रूप में की गई है।

दुर्घटना पर पहले दिन से ही नजर रख रहे दास नायक ने कहा, “इतिश्री और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों का कोई पता नहीं चल पाया है, हालांकि उनका हैंड बैग और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। हिमालयी राज्य में बचाव अभियान बारिश और तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रभावित हुआ है।”

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles